कुछ उपयोगी घरेलू टिप्स
.
1. जूते यदि पालिश से साफ नहीं हो रहे हों तो पेट्रोल लगाकर साफ कर लें। जूते चमक उठेंगे।
.
2. गंदे कपड़ों को उबले हुए आलू के पानी से साफ करें। कपड़े बिल्कुल साफ हो जायेंगे।
.
3. फिल्टर काफी बनाने के बाद बचे हुए मिश्रण से बाथरूम का फर्श धोएं। फर्श चमक उठेगा।
.
4. जल जाने पर जले जाने पर जले हुए स्थान पर केला मसलकर लगा लें। फफोले नहीं बनेंगे।
.
5. कपड़ों या बर्तनों से स्टीकर अथवा लेबल के निशान हटाने के लिये उसे सफेद स्पिरिट से साफ करें।
.
6. जिस स्थान से चीटियां ज्यादा निकलती हों, वहां हल्दी तथा बोरिक पाउडर मिलाकर छिड़क दें। चीटियां नहीं आएंगी।
.
7. मच्छर ज्यादा हो गए हों तो तवे या फ्राइंग पैन में थोड़ा साकाफी पाउडर डालकर भून दें और इसका धुआं कमरे में कर दें।
Compiled by Dr Hitesh Karia.